फिल्म संजू के लिए रणबीर कपूर ने ली इतने करोड़ रुपए की फीस
बॉलीवुड के रॉकस्टार एक्टर रणबीर कपूर फिल्म संजू में नजर आऩे वाले हैं। रणबीर की यह फिल्म रिलीज के लिए तैयार हैं। फिल्म की रिलीज पर नजर डाले तो यह फिल्म इसी महीने के अंत में 29 जून को रिलीज होने जा रही हैं। फिल्म का निर्देशन जाने माने निर्देशक राजकुमार हिरानी द्दारा किया गया हैं। यह फिल्म संजय दत्त के जीवन पर आधारित हैं। फिल्म में संजय दत्त का किरदार अभिनेता रणबीर कपूर निभा रहे हैं।
आपको बता दें कि रणबीर कपूर फिल्म इंडस्ट्री में अपने चार्मिंग लुक और एक्टिंग को लेकर जाने जाते हैं। शायद ही ऐसा कोई फिल्म निर्माता या फिल्मकार होगा जो एक्टर के लीड रोल में रणबीर को पसंद ना करें। रणबीर कपूर ने इस फिल्म के लिए बेहद मेहनत की हैं। संजय दत्त के किरदार को पर्दे पर उतारने के लिए रणबीर ने बॉडी से लेकर चाल चलन तक में बदलाव किए। इस बात का सबूत फिल्म के ट्रेलर में देखा जा चुका हैं। जो फिलहाल सुर्खियों में छाया हुआ हैं।
लेकिन आपको बता दें कि फिल्म में संजय दत्त का रोल निभाने के लिए रणबीर कपूर ने अच्छी खासी रकम वसूली हैं। जी हां आपको बता दें कि इस फिल्म में अपने रोल के लिए रणबीर कपूर ने 25 करोड़ रुपए की फीस ली हैं। वहीं फिल्म में अन्य स्टार्स भी अहम किरदार निभाते नजर आएँगे। इस लिस्ट में दीया मिर्जा,करिश्मा तन्ना, सोनम कपूर, मनीषा कोइराला, परेश रावल, तब्बू जैसे कलाकार फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे।
इन स्टार्स की फीस पर नजर डाले तो इन्होंने भी अपने छोटे से रोल के लिए अच्छी खासी मोटी रकम वसूली हैं। टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना फिल्म में माधुरी दीक्षित के रोल में नजर आएंगी। इस रोल के लिए उन्होंने 1 करोड़ रुपए की फीस ली हैं। दीया मिर्जा ने मान्यता दत्त के रोल में है इस रोल के लिए दीया ने 3 करोड़ रुपए लिए हैं।
मां नरगिस का किरदार निभाने वाली मनीषा कोईराला ने भी 3 करोड़ रुपए लिए हैं। टीना मुनीम के किरदार में नजर आऩे वाली सोनम कपूर ने 5 करोड़ रुपए लिए हैं। फिल्म में तब्बू गेस्ट रोल में नजर आएँगी जिसके लिए उन्होंने 60 लाख रुपए लिए हैं।

Comments
Post a Comment