डायरेक्टर राकेश रोशन ने बताया कृष-4 की एक्ट्रैस का नाम

मुंबईः बॉलीवुड की देशी गर्ल और जानी मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा कृष-4 में काम करती नजर आ सकती है। बॉलीवुड फिल्मकार राकेश रोशन कृष-4 बनाने जा रहे हैं। ‘कृष’ और ‘कृष 3’ में प्रियंका चोपड़ा लीड एक्ट्रैस के तौर पर नजर आ चुकीं है। प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर‘कृष’सीरीज की अगली फिल्म‘कृष 4’में ऋतिक रोशन के ऑपोजिट नजर आएंगी।
फिल्म के डायरेक्टर राकेश रोशन ने इस खबर को कन्फर्म किया है। हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया है कि फिल्म में प्रियंका के हिस्से में कितना स्क्रीन स्पेस आएगा। राकेश रोशन ने कहा कि उन्हें प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करके मजा आया और प्रियंका उनकी अगली फिल्म कृष-4 में भी नजर आएंगी।
गौरतलब है कि कृष सीरीज की पहली फिल्म कोई मिल गया साल 2003 में रिलीज हुई थी, जिसमें ऋतिक रोशन के साथ प्रीति जिंटा नजर आई थीं। पिछले दिनों यह खबर भी थी कि राकेश रोशन अपनी फिल्म ‘कृष-4’ और ‘कृष-5’ के लिए एक साथ शूटिंग करेंगे। फिलहाल इन दिनों लॉस एंजिलिस में हैं। जल्द ही वह इंडिया वापस आकर अपनी अगली फिल्म भारत की शूटिंग शुरू करेंगी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ सलमान खान और दिशा पाटनी नजर आएंगी।

Comments
Post a Comment