सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' के लिए सनी देओल ने दिया मैसेज, बोले- 'मेरा छोटा भाई...'


खास बातें

इसी दिन रिलीज हुई थी 'गदर'

सलमान खान की 'रेस 3' रिलीज


सनी देओल ने दिया मैसेज

नई दिल्ली: अभिनेता सनी देओल ने अपने छोटे भाई बॉबी को उनकी नई फिल्म 'रेस 3' के लिए बधाई दी और इस फिल्म के लिए अपनी फिल्म 'गदर : एक प्रेम कथा' की तरह ऐतिहासिक सफलता की कामना की. उन्होंने बॉबी की एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया, "मेरा छोटा भाई, ऑल द बेस्ट. 17 साल पहले 'गदर : एक प्रेम कथा' इसी दिन रिलीज हुई थी. 'रेस 3' की ऐतिहासिक सफलता की कामना करते हैं." ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन के मुताबिक, रेस -3 देशभर में 4300 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है. फिल्म के शो पहले ही हाउसफुल चल रहे हैं. इस हिसाब से उनका अनुमान है कि पहले दिन यह फिल्म 30-35 करोड़ रुपये की कमाई कर कर सकती है.

Comments