बॉलीवुड लाइफ हिन्दी ने कुछ देर पहले ही आपको जॉन अब्राहम की हालिया रिलीज फिल्म 'परमाणु' के 11वें दिन के आंकड़े बताये थे, जिनके अनुसार जॉन अब्राहम और डायना पेंटी की नई फिल्म ने 11 दिनों में 47.34 करोड़ रुपये की कमाई पूरी कर ली है। इसी के साथ 'परमाणु' बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्मों की श्रेणी में शामिल हो गई है। हिट होने के साथ ही परमाणु ने बॉक्स ऑफिस पर इस साल की कई सारी फिल्मों को धूल भी चटा दी है। आइये आपको साल 2018 की उन 10 फिल्मों के नाम बताते हैं, जिनको 'परमाणु' पानी पिला चुकी है।
1. हिचकी: 46.21 करोड़ रुपये।

2. अक्टूबर: 39.06 करोड़ रुपये।

3. परी: 28.96 करोड़ रुपये।

4. हेट स्टोरी 4: 22.38 करोड़ रुपये।

5. ब्लैकमेल: 20.35 करोड़ रुपये।

6. अय्यारी: 18.22 करोड़ रुपये।

7. 1921: 15.94 करोड़ रुपये।

8. मुक्काबाज: 10.51 करोड़ रुपये।

9. कालाकांडी: 6.34 करोड़ रुपये।

10. नानू की जानू: 4.12 करोड़ रुपये।

अगर फिल्म 'परमाणु' को मिले रिव्यूज की बात करें तो वो काफी अच्छे रहे हैं। ज्यादातर फिल्म पत्रकारों ने इसे साल 2018 की बेहतरीन फिल्मों में जगह दी है। कुछ पत्रकारों का तो यह भी कहना था कि यह जॉन अब्राहम की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है, जो उनके करियर में गेम-चेंजर साबित होगी। जिस तरह से दर्शक फिल्म को पसंद कर रहे हैं, उससे ऐसा लग भी रहा है कि पत्रकारों की भविष्यवाणी सही साबित हो गई है। हमें पूरी उम्मीद कि जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्मों को 'परमाणु' की सफलता का भरपूर फायदा मिलेगा।
दूसरे हफ्ते से पकड़ी रफ्तार:।
बता दें कि जॉन अब्राहम और डायना पेंटी की 'परमाणु' ने दूसरे हफ्ते से ही बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ी है। जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी तब भारत में आईपीएल चल रहा था, जिस कारण इसकी ओपनिंग बहुत अच्छी नहीं हुई थी। हालांकि आईपीएल खत्म होने के साथ ही इस फिल्म ने रफ्तार पकड़ी है और जबरदस्त आंकड़े दर्ज कराये हैं। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म और बेहतर आंकड़े दर्ज करायेगी।

Comments